Baba Ka Dhaba: जानें अब बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद की क्या है हालत, सफदरजंग अस्पताल ने दी जानकारी

Baba Ka Dhaba: अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कांता प्रसाद अभी वेंटिलेटर है और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रसाद (81) ने बृहस्पतिवार को खुदकुशी की कोशिश की। साथ ही कहा कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में पता नहीं चल पाया है।;

Update: 2021-06-20 06:59 GMT

Baba Ka Dhaba दक्षिण दिल्ली में स्थित मालवीय नगर (Malviya Nagar) में 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद (Kanta Prasad) की हालत गंभीर पर स्थिर बनी हुई है। इसके बार में सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के सूत्रों ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रसाद द्वारा कथित रूप से आत्महत्या (Attemt Suicide) की कोशिश की थी जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई थी लेकिन अब हालत स्थिर है पर गंभीर है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कांता प्रसाद अभी वेंटिलेटर है और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रसाद (81) ने बृहस्पतिवार को खुदकुशी की कोशिश की। साथ ही कहा कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि बृहस्पतिवार रात सवा 11 बजे सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली की प्रसाद को वहां भर्ती कराया गया था। पुलिस अस्पताल पहुंची और एमएलसी (चिकित्सा-कानूनी मामला) कागजात लिए, जिसमें शराब और नींद की गोलियों को अचेत होने का कारण बताया गया है। प्रसाद के बेटे करण का बयान दर्ज किया गया। करण ने बताया कि उनके पिता ने नींद की गोलियां लेने के साथ शराब पी थी।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है। प्रसाद की पत्नी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति ने कौन सी चीज खा ली। उन्होंने कहा कि उनके साथ क्या हुआ मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं ढाबे पर थी। वह अचेत हो गए और हम उन्हें शाम चार बजे (बृहस्पतिवार) के करीब अस्पताल ले गए। उनकी हालत के बारे में हमें किसी ने कुछ नहीं बताया।

Tags:    

Similar News