एमसीडी चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे प्रचार, जानिए सभी के नाम

आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के बाद गुरुवार को भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।;

Update: 2022-11-18 01:22 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के बाद गुरुवार को भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित कई नेताओं, सांसद, विधायकों के नाम हैं।

स्टार प्रचारकों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा, राष्ट्रीय मंत्र एवं प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, दिल्ली सरकार में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. हर्ष वर्धन, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद मनोज तिवारी, गौतम गम्भीर, हंसराज हंस, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, रमेश बिधूड़ी, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सर्बानंद सोनोवाल,

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, गिरिराज सिंह, अनुराग सिंह ठाकुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकूर, उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद हेमा मालिनी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सांसद रवि किशन, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सिद्धार्थन, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, पूर्व विधायक मंजीत सिंह सिरसा, केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल मुरूगन, तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई, सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ), गांधी स्मृति न्यास के उपाध्यक्ष विजय गोयल और सांसद संजीव बाल्यान निगम चुनाव में स्टार प्रचारक के नाम शामिल है।

Tags:    

Similar News