दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, मामले में केस दर्ज
नई दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने झंडेवालान स्थित दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्यालय वरुणालय कार्यालय में तोडफ़ोड़ करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सरकारी आदेश का उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।;
नई दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने झंडेवालान स्थित दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्यालय वरुणालय कार्यालय में तोडफ़ोड़ करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सरकारी आदेश का उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बता दे कि भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को झंडेवालान स्थित दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्यालय वरुणालय पर प्रदर्शन किया। इसी दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड तोड़कर कार्यालय में घुस गए और उन्होंने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की।
इस दौरान कई कर्मचारी घायल हो हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को हिरासत में ले लिया है और जिनको बाद में छोड़ दिया। हेड कांस्टेबल भुवनेश्वर सिंह के बयान पर मामला दर्ज हुआ है।