Manish Sisodia Arrested: मनीष सिसोदिया को जेल या बेल, आज राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 बजे के बाद पेशी, AAP का प्रदर्शन
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद देशभर में राजनीति माहौल गर्म हो गया है। आज सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर AAP BJP के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।;
Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद देशभर में राजनीति माहौल गर्म हो गया है। 26 फरवरी को CBI ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद शराब घोटाले मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से ही ऐसा मानो जैसे देश में बवाल हो रहा है। आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करते दिख रही है। कल भी AAP के सैकड़ों कार्यकर्ता CBI मुख्यालय के नजदीक प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया था। संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज समेत कई बड़े नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आज मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिसोदिया का पहले मेडिकल चेकअप कराया जाएगा फिर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। लोगों का ध्यान इसी बात पर टिका होगा कि आज कोर्ट में क्या सुनवाई होती है।
AAP करेगी बीजेपी मुख्यालय का घेराव
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने इसे लोकतंत्र का काला दिन बताया। वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी गंदी राजनीति का परिणाम है। देश के लोगों को सब समझ आ रहा है। जल्द ही इसका जवाब दिया जाएगा। वहीं आज फिर से बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। AAP ने आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। AAP के इस प्रदर्शन में मंत्री, विधायक, संगठन सचिव, लोकसभा प्रभारी, संयुक्त सचिव, ग्रुप विंग के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और पार्टी के वॉलंटियर्स आदि हिस्सा लेने वाले हैं। इस दौरान AAP कार्यकर्ता BJP दफ्तरों का घेराव करने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक APP के द्वारा लगातार सिसोदिया पर लगे आरोप का खंडन किया जा रहा है। AAP ने कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। बता दें कि CBI ने सिसोदिया को शराब घोटाले मामले में सबूत मिटाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। CBI के सूत्रों का कहना है कि सिसोदिया जांच में मदद नहीं कर रहे हैं। सिसोदिया को धारा 120B, 477A और धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया है।