भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर तुरंत होगा एक्शन, दुनियाभर के लोग करते है यहां निवेश

अगर आपको ग्रेनो अथॉरिटी के अफसर और कर्मचारी परेशान कर रहे है तो परेशान होने की जरुरत नहीं हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कार्यप्रणाली में सुधार लाने पर बल दे रही है। पारदर्शिता लाने के लिए सीईओ सुरेंद्र सिंह ने विजिलेंस टीम को अधिक अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।;

Update: 2022-06-29 15:12 GMT

अगर आपको ग्रेनो अथॉरिटी (greno authority) के अफसर और कर्मचारी परेशान कर रहे है तो परेशान होने की जरुरत नहीं हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कार्यप्रणाली में सुधार लाने पर बल दे रही है। पारदर्शिता लाने के लिए सीईओ सुरेंद्र सिंह ने विजिलेंस टीम (Vigilance Team) को अधिक अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, दिल्ली के नजदीक ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) होने की वजह से दुनिया भर के लोग यहां निवेश कर रहे है।

सीईओ ने बताया कि अथॉरिटी का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आवंटन या फिर किसानों को निजी लाभ के लिए परेशान करता है तो उसकी शिकायत विजिलेंस टीम से जरूर करें। अथॉरिटी की विजिलेंस सेल के अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पहले ही जारी की जा चुकी है। सीईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम अलर्ट को कहा गया है। साथ ही शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करेगी। एसीईओ अमनदीप डुली को सतर्कता सेल का चीफ अधिकारी बनाया गया हैं।

यहां करे शिकायत

मुख्य सतर्कता अधिकारी का ईमेल आईडी cvo@gnida.in और मोबाइल नंबर-7755867799 है। एसीईओ के अलावा वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार जौहरी, उप विधि अधिकारी रश्मि सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक गुरविंदर सिंह को सतर्कता अधिकारी बनाया गया है। अनिल जौहरी का ईमेल आईडी smtech@gnida.in और मोबाइल नंबर 8076226584 है। रश्मि सिंह का ईमेल आईडी rashmialo@gnida.in और मोबाइल नंबर 9650666771 है और गुरविंदर सिंह का ईमेल आईडी gurvindersingh@gnida.in व मोबाइल नंबर 9205691117 है। सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्राधिकरण का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी (स्थायी, अस्थायी, प्लेसमेंट या फिर आउटसोर्सिंग ) किसी भी आवंटी, किसान या फिर नागरिक को परेशान करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अथॉरिटी के एसीईओ व मुख्य सतर्कता अधिकारी अमनदीप डुली ने बताया कि शिकायत करने वाले लोग अथॉरिटी आकर भी दोपहर 12 से 2 बजे तक कर सकते है। भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत करने वालों की जानकारी भी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Tags:    

Similar News