CM केजरीवाल तीसरी बार चुने गए 'AAP' के राष्ट्रीय संयोजक, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता होंगे सचिव और कोषाध्यक्ष
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पास राष्ट्रीय संयोजक का चुनने का अधिकार है। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रविवार सुबह अरविंद केजरीवाल को फिर से राष्ट्रीय संयोजक चुन लिया। अब केजरीवाल आने वाले 5 साल तक आप के राष्ट्रीय संयोजक होंगे।;
आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Convenor) की रविवार को हुई बैठक में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित किया गया है। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। साथ ही पार्टी नेताओं पंकज गुप्ता और एन डी गुप्ता को सचिव और पार्टी कोषाध्यक्ष (Pankaj Gupta and ND Gupta) चुना गया है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को केजरीवाल समेत 34 सदस्यीय नयी कार्यकारिणी निकाय का चुनाव किया।
जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल को 2016 में दूसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुना गया था। तब उन्होंने तीन साल तक पार्टी की सेवा की थी। लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल 2020 तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद कोविड महामारी के कारण पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक नहीं हो सकी थी।
जनवरी 2021 में हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के संविधान में संशोधन किया गया। इस संशोधन में राष्ट्रीय संयोजक का कार्यकाल 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया। उस समय जो संशोधन किया गया था, उसमें राष्ट्रीय संयोजक को दो कार्यकाल तक के लिए नियुक्त करने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया था। आपको बता दें कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पास राष्ट्रीय संयोजक का चुनने का अधिकार है। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रविवार सुबह अरविंद केजरीवाल को फिर से राष्ट्रीय संयोजक चुन लिया। अब केजरीवाल आने वाले 5 साल तक आप के राष्ट्रीय संयोजक होंगे।