Delhi News: कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस ने उपराज्यपाल के आवास पर जाने से रोका
Delhi News: पुलिस के अनुसार करीब 100-150 लोगों ने विकास भवन से मार्च शुरू किया। वे संत परमानंद अस्पताल पहुंचे और फिर उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल के निवास की ओर जाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें रोक दिया गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।;
Delhi News दिल्ली में केजरीवाल सरकार (Delhi Government) के खिलाफ कांग्रेस ने कई मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन (Congress Protest) किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा सत्र (Delhi Assembly Session) में जनता की गंभीर समस्याओं पर जो सरकार चर्चा नहीं कर रही है, उसको सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। साथ ही कोविड-19 महामारी (Corona pandemic) के खराब प्रबंधन, महंगाई और जल संकट समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर आज यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल किया। ये हल्लाबोल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार (Congress Delhi President Anil Kumar) के नेतृत्व में किया गया।
दिल्ली यातायात पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस के अनुसार करीब 100-150 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन से मार्च शुरू किया। वे संत परमानंद अस्पताल पहुंचे और फिर उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल के निवास की ओर जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया कि प्रदर्शन के चलते चंदगीराम अखाड़ा से आईपी कॉलेज तक यातायात बंद कर दिया गया। हालांकि स्थिति को काबू कर रास्तों को आम लोगों के लिए फिर से बहाल कर दिया गया।
कांग्रेस ने केजरीवाल पर लगाए आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार में महंगाई से लोग डबल मार झेल रहे है। दिल्ली में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इसको लेकर ही कांग्रेस आज विधानसभा के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर विधानसभा में आरोप लगाए है। वहीं, हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा विधायक को बाहर निकाल दिया। दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि नेता विपक्ष ने सदन में अपने बयान के जरिए जो पिक्चर पेश की, उससे यह बात साबित कर दी कि अभी तक दिल्ली में जितने कमिश्नर लगाए, सब नाकारा थे।