Coronavirus: राजधानी में 961 नये मामले सामने आये, संक्रमित दर 7 पर पहुंची

कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 37 हजार से अधिक है। जिसमें 1 लाख 23 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके है। वहीं राजधानी में कुल मरने वालों की संख्या 4004 हाे गई। सक्रिय मामलों की बात करे तो 10456 मरीज अपना इलाज करवा रहे है।;

Update: 2020-08-03 06:21 GMT

दिल्ली में पिछेल 24 घंटे में कोरोना के नये मामले एक बार फिर हजार से नीचे आये। कई दिनों बाद यह आंकड़े देखे गये। राजधानी में औसतन हजार मामले सामने आ रहे है। बीते दिन कोविड-19 के 961 नये मामले सामने आये है। वहीं इस महामारी से 15 लोगों की मौेत हो गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या डबल है।

फिलहाल कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 37 हजार से अधिक है। जिसमें 1 लाख 23 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके है। वहीं राजधानी में कुल मरने वालों की संख्या 4004 हाे गई। सक्रिय मामलों की बात करे तो 10456 मरीज अपना इलाज करवा रहे है।

राजधानी में कोरोना का रिकवरी रेट 90 प्रतिशत के आस पास हो गई है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 496 है। दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट जोन को लेकर भी नई योजना बनाई जिसके बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या भी कम हो पाई।

कोविड अस्पतालों में कोराेना मरीजों के लिए 15 हजार से अिधक बेड उपलब्ध है। कोविड संेटरों और हेल्थ सेंटरों में 8 हजार के करीब बेड खाला पड़े है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, इन मरीजों की दर 7.67 हो गई है। कोविड-19 से हो रही मौतों को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने चार कमेटी बनाई है। जो कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों में मौतों के पीछे के कारणों की जांच करेगी।

Tags:    

Similar News