पार्षद केके अग्रवाल भाजपा के कई पदाधिकारियों के साथ आप में शामिल
दिल्ली नगर निगम के चुनावी समर में दल बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। इस कड़ी में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के कई नेता अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी (आप)में शामिल हो गए।;
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनावी समर में दल बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। इस कड़ी में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के कई नेता अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी (आप)में शामिल हो गए। भाजपा के निगम पार्षद के.के अग्रवाल ने भाजपा के कई पदाधिकारियों के साथ आप की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायक दुर्गेश पाठक ने टोपी-पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर आज भाजपा के कई बड़े नेता आप में शामिल हो गए हैं। इसमें गौतमपुरी वॉर्ड से निगम पार्षद के.के अग्रवाल, उत्तर पूर्वी जिला से भाजपा नेता संदीप जैन, सीलमपुर विधानसभा से भाजपा यूथ संयोजक योगेश गुप्ता और उत्तर पूर्वी जिला से भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित जैन शामिल रहे।
इनके अवाला सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं। उधर आप विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि एक बार फिर आम आदमी पार्टी का कुनबा बड़ा हो रहा है। पहले मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा के कई बड़े नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद भाजपा नेता डॉ. सोना भी आप में शामिल हो गई हैं। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उधर कांग्रेस के पूर्व पार्षद समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और दिग्गज समाजसेवियों ने आप का दामन थामा है। मैं सभी का आप में हार्दिक स्वागत करता हूं।