नोएडा: कंपनी में सिलेंडर फटने से एक की मौत, 5 बुरी तरह झुलसे

घायलों की पहचान रवि कुमार, नदीम, बालकिशन, शंभू और इंद्रदेव के तौर पर हुई हैं। नोएडा पुलिस ने कंपनी के मालिक के खिलाफ कई धाराओं मामला दर्ज किया है।;

Update: 2021-02-11 04:19 GMT

Noida Accident नोएडा में गुरुवार को एक कंपनी में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Blast)  फटने की खबर आई। गैस सिलेंडर बलास्ट होने से अफरातफरी मच गई। जिसमें 6 कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से एक कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों की पहचान रवि कुमार, नदीम, बालकिशन, शंभू और इंद्रदेव के तौर पर हुई हैं। नोएडा पुलिस (Noida Police) ने कंपनी के मालिक के खिलाफ कई धाराओं मामला दर्ज किया है।

दरअसल, नोएडा में सेक्टर चार में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल हुए करीब छह कर्मचारियों में से एक की बुधवार को दिल्ली के अस्पताल (Delhi Hospital) में उपचार के दौरान मौत हो गयी। कंपनी के मालिक के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 4 के ए- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने की वजह से जोरदार धमाका हुआ।

घटना में रवि कुमार, नदीम, बालकिशन, शंभू, इंद्रदेव सहित करीब छह कर्मचारी झुलस गए थे। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान बुधवार शाम को रवि की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच जारी है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पवन शर्मा नामक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 20 में कंपनी के मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। 

Tags:    

Similar News