शिवाजी कॉलेज में स्टूडेंट पर जानलेवा हमला

राजौरी गार्डन के शिवाजी कॉलेज में थर्ड ईयर के एक स्टूडेंट के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप कॉलेज के जूनियर स्टूडेंट्स पर है।;

Update: 2022-12-10 23:55 GMT

नई दिल्ली। राजौरी गार्डन के शिवाजी कॉलेज में थर्ड ईयर के एक स्टूडेंट के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप कॉलेज के जूनियर स्टूडेंट्स पर है। इस हमले में 20 साल के योगेंद्र कौशिक के दोनों हाथ फैक्चर हो गए। सिर पर गंभीर चोट लगी है, करीब सात टांके लगे हैं। पहले उसका इलाज हरि नगर के दीनदयाल हॉस्पिटल में किया गया। उसके बाद शनिवार को उसे बीएल कपूर हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाया गया है।योगेंद्र कौशिक पर शुक्रवार सुबह हमला किया गया। लेकिन 24 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

योगेंद्र पढ़ाई के साथ-साथ हरियाणवी गानों में भी अभिनय कर चुका है। साउथ की कई फिल्मों में भी छोटे मोटे रोल उसने किये हैं। उसके स्टाग्राम पर 70 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोनीपत के खरखौदा का रहने वाला है। वहीं से कॉलेज अप डाउन करता है। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को उसका एग्जाम था और वह जब कॉलेज पहुंचा तो उसी समय कॉलेज के दुसरे स्टूडेंट्स ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के परिवार वालों का आरोप है कि 10 बजे सुबह से लेकर 6 बजे शाम तक दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में रखा गया। लेकिन कोई ट्रीटमेंट ढंग से नहीं किया गया। शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक थाने में बैठे रहे। एसएचओ तो मिले, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। किसी तरह देर रात शिकायत ली गई। बताया जा रहा है कि यह हमला कुछ छात्रों ने कॉलेज में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए किया है।

Tags:    

Similar News