दिल्ली हादसा: स्वरूप नगर में छत गिरने की घटना में बच्चे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आंचल (20) के रूप में हुई है। जबकि बच्चे को भी कुछ चोटें आयी थीं जिसके बाद उसकी भी पहले मौत हो गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। नंगली पूना गांव के निवासी मकान मालिक रणबीर सिंह राणा (56) के रूप में पहचान हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को स्वरूप नगर पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक मकान की छत गिर गयी है और एक महिला तथा उसका बच्चा मलबे में दब गए हैं।;
दिल्ली में इस सीजन की बारिश (Heavy Rain) लोगों के लिए आफत लेकर आई है। क्योंकि बारिश के कारण कई इमारतों के गिरने की खबर सामने आई है। जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं कई लोग घायल भी हुए है। कुछ दिन पहले दिल्ली के स्वरूप नगर (Incident In Swaroop Nagar) में छत गिरने (Roof Collapse) की घटना में नौ महीने के एक बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में मां को भी चोटें आई थी। इसके बाद आज दिल्ली के अस्पताल में उनकी भी मौत (Mother And Child Dead) हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आंचल (20) के रूप में हुई है। जबकि बच्चे को भी कुछ चोटें आयी थीं जिसके बाद उसकी भी पहले मौत हो गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। नंगली पूना गांव के निवासी मकान मालिक रणबीर सिंह राणा (56) के रूप में पहचान हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वरूप नगर पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक मकान की छत गिर गयी है और एक महिला तथा उसका बच्चा मलबे में दब गए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला। उन्हें बुराड़ी में स्थित कपिल अस्पताल ले लाया गया, जहां से उन्हें एनएलजेपी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। एनएलजेपी में नक्श को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद बच्चे के बाद इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है।