अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल, केंद्र ने तीनों MCD को एक करने की दी थी मंजूरी

संसद के बजट सत्र (budget session) के दूसरे चरण का आज आठवां दिन है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah) आज लोकसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक (municipal corporation amendment bill) 2022 पेश करेंगे।;

Update: 2022-03-25 02:12 GMT

संसद के बजट सत्र (budget session) के दूसरे चरण का आज आठवां दिन है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah) आज लोकसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक (municipal corporation amendment bill) 2022 पेश करेंगे। कुछ ही दिन पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने का फैसला किया है।

कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक तीनों नगर निगमों के विलय होने के बाद अस्तित्व में आने वाले नगर निगम में 250 से ज्यादा वार्ड नहीं होंगे। इस तरह वार्डों का परिसीमन किया जाएगा।

इसके अलावा एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी या एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को चुनाव न होने तक नगर निगम का प्रभार संभालने के लिए प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। 2012 में नगर निगम चुनाव ( municipal elections) से पहले, दिल्ली नगर निगम (municipal corporation of delhi) को तीन भागों में विभाजित किया गया था। इसे दक्षिण नगर निगम, उत्तरी नगर निगम और पूर्वी नगर निगम में विभाजित किया गया था।

वर्तमान में अभी तीनों नगर निगम में 272 वार्ड है। उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों में प्रत्येक में 104 वार्ड हैं, जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। वर्ष 2007 में एकीकृत नगर निगम में वार्डों की संख्या 134 से बढ़ाकर 272 कर दी गई थी। लेकिन अब वार्डों की संख्या जनगणना के आधार पर तय की जाएगी। विधेयक के प्रावधानों के अनुसार नगर निगम में वार्डों की कुल संख्या किसी भी स्थिति में 250 से अधिक नहीं होगी। 

Tags:    

Similar News