दिल्ली में झारखंड जैसी वारदात: अली ने बीच सड़क पर छात्रा को मारी गोली, पढ़े पूरा मामला
दिल्ली में बीते दिनों पहले झारखंड के दुमका जैसी घटनाएं सामने आई थी। लेकिन अंकिता हत्याकांड मामले (Ankita murder case) के बाद अब यह मामला सुखियों में आ गया है।;
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिनों पहले झारखंड के दुमका जैसी घटनाएं सामने आई थी। लेकिन अंकिता हत्याकांड मामले (Ankita murder case) के बाद अब यह मामला सुखियों में आ गया है। ये मामला दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार (Sangam Vihar ) का है। जहां स्कूल से घर जा रही 16 साल की बच्ची को गोली मार दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले के बाद दक्षिणी जिला पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए युवकों के नाम बॉबी और पवन और अरमान अली हैं। पुलिस (Delhi Police) ने तीनों के पास से दो पिस्टल बरामद की हैं। पहले पुलिस ने बॉबी और पवन को गिरफ्तार (Arrested) किया था। जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आज मुख्य आरोपी अरमान अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज के अनुसार अरमान अली पीड़ित लड़की को सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए दो साल से जानता था, लेकिन पिछले 5-6 महीने से लड़की ने अरमान अली से बात करना बंद कर दिया था, जिसके चलते अरमान अली ने लड़की को गोली मारने की साजिश रची थी।
25 अगस्त की शाम करीब चार बजे जब 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता अपनी मां के साथ स्कूल से अपने घर जा रही थी तभी जैसे ही संगम विहार के बी ब्लॉक पहुंची तो तभी पीछे से बाइक पर तीन लड़के आए और लड़की को गोली मार कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को बत्रा अस्पताल (Batra Hospital) में भर्ती कराया था। फिलहाल लड़की खतरे से बाहर है। और उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।
लेकिन बड़ी बात ये है की अभी तक लड़की के शरीर से गोली नहीं निकाली गई है। जो अभी तक उसके शरीर में फसी हुई है। पुलिस ने बताया पहले बॉबी को संगम विहार के ब्लॉक से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के बाद पवन को संगम विहार (Sangam Vihar) के एच ब्लॉक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आज मुख्य आरोपी अरमान अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
वही डीसीपी साउथ ने बताया कि मुख्य आरोपी ने कबूल किया कि वह सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए छात्र के संपर्क में था। छात्र ने कुछ समय पहले उससे बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह दुखी हो गया और उसने लड़की को मारने का फैसला किया। इसलिए उसने अपने प्लान को अंजाम देने के लिए आरोपी बॉबी और पवन से संपर्क किया। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी से और जानकारी हासिल कर रही है।
वही लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मोहल्ले में रहने वाले अली नाम का युवक एक साल से परेशान कर रहा था। उसने बेटी को फेसबुक पर फ्रैंडशिप (Friendship on Facebook) के बाद अली ने प्यार का इजहार किया था। जिसे बेटी ने इंकार कर दिया था। तभी से वह परेशान कर रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी बीट अधिकारी को भी दी थी। इसके बाद आरोपी अली गायब हो गया था। जिसके कुछ दिन बाद अली ने बेटी को गोली मार दी थी।