केजरीवाल सरकार का ऐलान, दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिजली के साथ अब मिलेगा पानी भी
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ऐलान किया है कि अब दिल्ली को लोगों को 24 घंटे बिजली के साथ 24 घंटे पानी दिया जाएगा।;
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ऐलान किया है कि अब दिल्ली को लोगों को 24 घंटे बिजली के साथ 24 घंटे पानी दिया जाएगा। अगले 5 साल का लक्ष्य सरकार ने रखा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जारी देते हुए कहा कि कुछ विपक्षी नेता कह रहे हैं कि दिल्ली में पानी की आपूर्ति का निजीकरण किया जा रहा है। ऐसा कभी नहीं हो सकता। मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं। दिल्ली सरकार ने जल आपूर्ति प्रबंधन में सुधार के लिए सलाहकार को काम पर रखा है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई विवाद नहीं है।
दिल्लीवासियों को 24 घंटे बिजली के साथ-साथ अब मिलेगा 24 घंटे पानी। Press Conference | LIVE https://t.co/9ZVs7xzzwt
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) September 26, 2020
सरकार ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य दिल्ली के हर घर तक पानी की सप्लाई को पहुंचाना है। 24 घंटे घरों में पानी देने का अगले 5 साल तक का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए दिल्ली सरकार एक सलाहकार नियुक्त करेगी। पानी की हो रही समस्या को लेकर सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया है, जो 24 घंटे पानी देने के लिए उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
वहीं जल बोर्ड को भी अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। ताकि काम करने वाले कर्मचारियों को भी किसी तरह की दिक्कत ना हो। वॉटर मैनेजमेंट के लिए अत्याधुनिक तकनीक पर काम किया जाएगा। सभी सुविधाएं दी जाएंगी। दिल्ली जल बोर्ड के पास कुछ जगहों पर यह सिस्टम हैं। लेकिन कई जगहों पर नहीं हैं। नई व्यवस्था के लिए सेंट्रलाइज्ड सिस्टम लागू किया जाएगा।
वहीं मुख्यालय में वाईस चेयरमैन राघव व जलबोर्ड के अन्य उच्च अधिकारियों के साथ हरि नगर विधानसभा के कुछ क्षेत्रों में चल रही पानी की समस्या को लेकर मीटिंग की। राघव ने क्षेत्र में पानी की सचारू सप्लाई के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। ।