Delhi Budget 2021: दिल्ली सरकार के डिजिटल बजट से महिलाओं के लिए निकला बहुत कुछ, जानें के लिए पढ़ें पूरी खबर
Delhi Budget 2021: दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने देशभक्ति बजट में महिलाओं को लेकर कई ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अगले साल से दिल्ली में महिलाओं के लिए विशेष मोहल्ला क्लीनिक खुलेंगे। इसका फायदा मध्यम और निम्न आय वर्ग वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जो स्त्री रोगों के लिए निस्संकोच इलाज करा सकेंगी।;
Delhi Budget 2021: दिल्ली सरकार (Delhi Government) के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने आज विधानसभा (Assembly) में डिजिटल बजट पेश किया। इस बजट में प्रत्येक सेक्टरों से लेकर हर वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया। वहीं दिल्ली सरकार बजट का ज्यादातर हिस्सा इस साल भी शिक्षा (Education) और स्वास्थ्य (Health) व्यवस्था पर खर्च की जाएगी। लेकिन मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की आधी आबादी का ख्याल रखते हुए उनको कई तोहफे दिए। चाहे महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधित हो, रोजगार हो या फिर उनसे जुड़ी सुरक्षा की व्यवस्था हो। दिल्ली सरकार के इस बजट में महिलाओं को केंद्र में रखा गया। इस बजट से महिलाएं बेहद खुश होंगी। आइये इस बजट से जानें महिलाओं को दिल्ली सरकार ने क्या सौगातें दी है।
दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने देशभक्ति बजट में महिलाओं को लेकर कई ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अगले साल से दिल्ली में महिलाओं के लिए विशेष मोहल्ला क्लीनिक खुलेंगे। इसका फायदा मध्यम और निम्न आय वर्ग वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जो स्त्री रोगों के लिए निस्संकोच इलाज करा सकेंगी। सहेली समन्वय कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी हब को जोड़कर स्थानीय महिलाओं के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर बनाएंगे। चार घंटे आंगनबाड़ी का काम करने के बाद ये लोकल इन्क्यूबेशन के तहत कार्य करेंगी। इसके लिए इन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
मनीष सिसोदिया ने बताया कि होम आइसोलेशन और प्लाज्मा बैंक बनाना दोनों इनोवेटिव आइडिया थे जिसकी शुरुआत दिल्ली ने की। जल्द ही हम 60 हजार प्रतिदिन वैक्सीन लगाने की क्षमता हासिल कर लेंगे जो अब तक 45 हजार प्रतिदिन है। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकारी अस्पताल में निःशुल्क वैक्सीन लगेगी इसके लिए 50 करोड़ की राशि का अलग से प्रवाधान किया।
बजट में दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए बसों की संख्या के आंकड़े बताए गए। दिल्ली में अभी 1300 ई-बसें हैं, साथ ही कुल 6683 बसें हैं, अगले साल तक इन्हें 7693 कर दिया जाएगा। बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मार्शल गार्ड, सीसीटीवी कैमरे से लेकर पैनिक बटन लगाए गए है। साथ ही साथ कुछ ही समय में दिल्ली मेट्रो दुनिया की सबसे बड़ी मेट्रो बन जाएगी। दिल्ली की मेट्रो में भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित किया गया है कि किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।