Delhi Samaypur Badli: हाईवे पर लूटपाट करने वाले कांस्टेबल गिरोह का पर्दाफाश, Google पर बदमाशों की लिस्ट में था नंबर वन

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में उत्तर-प्रदेश पुलिस का कांस्टेबल श्रीकांत (30) और उसका सहयोगी रघू खोसला है। आरोपी रघू पर 100 से अधिक चोरी के मामले दर्ज है और गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाला आरोपी भी रघू हैं। आरोपी धूम फिल्म की तर्ज पर वारदातों को अंजाम दे रहे थे।;

Update: 2020-08-28 08:13 GMT

दिल्ली के समयपुर बादली थाना पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने हाईवे पर वाहनों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। गिरोह का सरगना उत्तर-प्रदेश पुलिस का एक कांस्टेबल है। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में उत्तर-प्रदेश पुलिस का कांस्टेबल श्रीकांत (30) और उसका सहयोगी रघू खोसला है। आरोपी रघू पर 100 से अधिक चोरी के मामले दर्ज है और गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाला आरोपी भी रघू हैं। आरोपी धूम फिल्म की तर्ज पर वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

गत 17 अगस्त को श्रीकांत के गुर्गों ने मुकरबा चैक पर एक कार लूटी थी। इसके बाद आरोपी चालक को सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई कार और फोन बरामद किया हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि बीती गत 17 अगस्त को वाहन चालक रोशनलाल ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि वह जीटी करनाल रोड़ पर सवारी का इंतजार कर रहे थे।

Full View

इसी बीच करीब 5:30 बजे एक शख्स उनके पास आया और जबरन कार में घुस गया। इसी दौरान दो अन्य शख्स भी वहां आ गए। इसके बाद उन्होंने चालक को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। बाद में आरोपी कार लूटकर चालक को सूनसान जगह पर फेंककर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। समयपुर बादली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक घंटे के अंदर कार जब्त कर ली।

इसके बाद पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने लगे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस को पता चला कि श्रीकांत वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। उसके गिरोह में रघू खोलसा नामक एक बदमाश धूम फिल्म की तर्ज पर वारदातों को अंजाम देता था। रघू पहले ट्रेन में लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजमा देता था। उसी ने ही घटना वाले दिन तीन अन्य सहयोगियों के साथ चालक से वाहन लूटी थी। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News