CCTV कैमरों लगाने के मामले में न्यूयॉर्क, लंदन समेत इन देशों से आगे निकली दिल्ली, CM केजरीवाल ने कही ये बड़ी बात
इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहम जानकारी देते हुए कहा कि प्रति वर्ग मील पर सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में राजधानी ने न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।;
दिल्ली में केजरीवाल (Kejriwal Government) की नेतृत्व वाली सरकार के मॉडल की धूम मची हुई है। हर जगह पर दिल्ली के किए गए कार्यों (Delhi Model) की चर्चा हो रही है। चाहे वह शिक्षा हो या सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) लगाने का काम हो। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने अहम जानकारी देते हुए कहा कि प्रति वर्ग मील पर सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में राजधानी ने न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई (New York, London and Shanghai) जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य दो चरणों में शहरभर में करीब 2.8 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाना है।
अधिकारियों और इंजीनियरों को दी बधाई
'फोर्ब्स इंडिया' ट्विटर अकाउंट से किए ट्वीट पर केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि यह काफी गर्व की बात है कि दिल्ली ने प्रति वर्ग मील पर लगे सबसे ज्यादा कैमरों के साथ शंघाई, न्यूयॉर्क और लंदन जैसे कई शहरों को पीछे छोड़ दिया है। तेजी से काम कर इतने कम समय में इस मुकाम को हासिल करने के लिए हमारे अधिकारियों और इंजीनियरों को बधाई। दिल्ली में 1826 कैमरे और लंदन में 1138 कैमरे प्रति वर्ग मील पर लगे हैं।
शहर में 1,05,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे
फोर्ब्स इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में प्रति वर्ग मील पर 1,826.6 सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। इस सूची में चेन्नई तीसरे स्थान पर है, जहां प्रति वर्ग मील पर 606.6 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहीं, मुंबई 18वें स्थान पर है, जहां 157.4 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, दिसम्बर 2019 तक शहर में 1,05,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लग चुके थे।