Delhi Coronavirus: दिल्ली में कोरोना के 24 नए मामले सामने आए, अब तक 25,079 मरीजों की गई जान

Delhi Coronavirus: बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,37,317 हो गई है। इनमें से 14.11 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से अब तक मृतकों की संख्या 25,079 है।;

Update: 2021-08-23 04:51 GMT

Delhi Coronavirus दिल्ली में कोरोना से हालात अच्छे हो रहे है। इसलिए दिल्लीवासियों ने रक्षाबंधन का त्योहार घरों से बाहर निकलकर धूमधाम से मनाया है। क्योंकि संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 नए मामले सामने आए (New Corona Cases) हैं। रविवार को लगातार तीसरे दिन किसी की मौत नहीं (Corona Death) दर्ज की गई। जबकि इस समय पॉजिटिव रेट (Positive Rate) 0.04 प्रतिशत है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग (Heatlh Department) द्वारा जारी एक बुलेटिन में जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,37,317 हो गई है। इनमें से 14.11 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से अब तक मृतकों की संख्या 25,079 है। दिल्ली में इस समय बीमारी के 398 उपचाराधीन मामले हैं और इनमें से 129 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही कंटेनमेंट की संख्या 236 है।

92 हजार से ज्यादा लोगों को दी गईं कोरोना वैक्सीन

दिल्ली में 92,300 से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई, जिनमें से 64,931 को पहली खुराक दी गई। 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत से अब तक राष्ट्रीय राजधानी में टीके की 1.23 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। बयान में बताया गया कि 34.86 लाख लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी हैं। दिल्ली में पांच लाख से ज्यादा खुराक बची थीं, जिनमें दो लाख से ज्यादा कोवैक्सीन और 2.99 लाख कोविशील्ड हैं।

रक्षाबंधन मनाने के लिए घरों से निकले लोग

दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने और पाबंदियों में ढील के साथ रविवार को अनेक लोग रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने रिश्तेदारों से मिलने गए और इस बार पर्व की रौनक पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रही। शहर में तिलक नगर और पीतमपुरा समेत कई जगहों से यातायात जाम की खबरें आईं। दिल्ली यातायात पुलिस ने भी जाम में फंसे लोगों के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि त्योहार की वजह से यातायात अधिक है।

Tags:    

Similar News