दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी हुई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी (सुनीता) कोरोना पॉजिटिव हो गई है। जिसके कारण उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। साथ में सीएम अरविंद केजरीवाल भी क्वारंटीन में चले गए है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना से स्थिति भयानक हो चुकी है। हर रोज 25 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे है। वहीं सैंकड़ों लोगों की रोजाना मौतें हा रही है।;

Update: 2021-04-20 09:36 GMT

Delhi Coronavirus Update दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण की चपेट में आम लोगों के साथ मंत्री और उनका परिवार आने लगा है। इसी बीच, खबर आई है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind kejriwal) की पत्नी (सुनीता) Sunita कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हो गई है। जिसके कारण उन्होंने खुद को होम आइसोलेट  (Home Isolation) कर लिया है। साथ में सीएम अरविंद केजरीवाल भी क्वारंटीन (Quarantine) में चले गए है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना से स्थिति भयानक हो चुकी है। हर रोज 25 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे है। वहीं सैंकड़ों लोगों की रोजाना मौतें हाे रही है।

इससे पहले, दिल्ली के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके है। बीते बुधवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने खुद ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके संपर्क में आए लोगों को कोविड जांच करानी चाहिए और आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए। मंत्री को पिछले बुधवार को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई थी।

ज्ञात हो तो दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन करोना वायरस से संक्रमित हो कर, महामारी से उबर चुके हैं। उधर, दिल्‍ली में छह दिन के लॉकडाउन के साथ सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में कोरोना की चौथी वेव चल रही है। हालांकि इससे पहले तीसरी वेव में 8000 केस आये थे, लेकिन हमारा सिस्टम बंद नहीं हुआ था। अब 25000 केस आने से हेल्थ सिस्टम गड़बड़ा रहा है लेकिन टूटा नहीं है। हालांकि हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ज्यादा तनाव में हैं। किसी भी व्यवस्था की अपनी सीमाएं हैं। इस हम केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं। इस लॉकडाउन में हम बेड्स, दवाईयां और ऑक्सीजन की व्यवस्था करेंगे।

Tags:    

Similar News