Delhi Crime: दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक की गई जान
Delhi Crime: एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि जेल संख्या दो में अन्य कैदियों के साथ हुई मारपीट में एक कैदी घायल हो गया था, उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि श्रीकांत वर्ष 2015 से ही जेल में था और वह हत्या के एक मामले और चोरी के अन्य मामलों में लिप्त था।;
Delhi Crime दिल्ली के तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में कैदियों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। जिसमें एक कैदी की अन्य कैदियों के साथ मारपीट में मौत (One Killed) हो गई। यह जानकारी पुलिस (Delhi Police) अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक कैदी की पहचान श्रीकांत उर्फ अप्पू के तौर पर हुई है।
एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि जेल संख्या दो में अन्य कैदियों के साथ हुई मारपीट में एक कैदी घायल हो गया था, उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि श्रीकांत वर्ष 2015 से ही जेल में था और वह हत्या के एक मामले और चोरी के अन्य मामलों में लिप्त था।
जानकारी के मुताबिक, मृतक कैदी श्रीकांत रोहिणी इलाके का रहने वाला था। पिछले काफी समय से वह तिहाड़ जेल के अंदर बैरक नम्बर- 2 में सजा काट रहा था। शनिवार को उसका जमानत पर जेल से बाहर आना लगभग तय था, लेकिन उससे पहले ही जेल के एक अन्य कैदी के साथ झड़प के दौरान वो बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या सहित कई अन्य मामलों में आरोपी रहा ये आरोपी श्रीकांत उर्फ अप्पू को साल 2019 में एक एनकाउंटर के दौरान सुभाष प्लेस इलाके से इसे गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त इस आरोपी को एक गोली भी लगी थी।