Delhi Crime: होटल में बेड से बांधकर CRPF महिला कांस्टेबल का हाथ काटा, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस
Delhi Crime: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके के एक होटल में सीआरपीएफ में तैनात महिला कांस्टेबल का हाथ काट दिया गया। महिला कांस्टेबल होटल रूम के बिस्तर पर बंधी हुई मिली।;
Delhi Crime: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके के एक होटल में सीआरपीएफ में तैनात महिला कांस्टेबल का हाथ काट दिया गया। वह अपने पति के साथ यूपी से हेड कांस्टेबल की परीक्षा देने के लिए दिल्ली आई थी। महिला कांस्टेबल होटल रूम के बिस्तर पर बंधी हुई मिली। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कांस्टेबल का नाम उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित आशा नगर, गल्ला मंडी निवासी वंदना कुशवाहा बताया गया है। उसका पति सतीश कुमार घटना के बाद से फरार है। उसी पर हाथ काटने का शक जताया जा रहा है।
घायल जवान को अस्पताल रेफर कर किया
मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल बलजिंद्र को शुक्रवार देर रात जानकारी मिली थी कि मयूर होटल के 107 नंबर रूम में महिला के हाथ बंधे हुए हैं और उसकी हथेली कटी हुई हैं। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वंदना कुशवाहा के हाथ बिस्तर पर बंधे हुए थे और उसकी कटी हुई हथेली शौचालय में पड़ी थी। पुलिस महिला को तुरंत बिस्तर से खोलकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जांच के दौरान पता चला कि वंदना शुक्रवार दोपहर तीन बजे अपने पति सतीश कुमार के साथ होटल पहुंची थी। जब महिला के कागजात की जांच की गई तो पता चला कि वह सीआरपीएफ में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं। शुक्रवार को ही आदर्श नगर में आईओएन डिजिटल जोन परीक्षा केन्द्र पर उसकी परीक्षा थी। पुलिस घटना के बाद से ही गायब उसके पति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें...Delhi Crime: दिल्ली में फिर से लूट की वारदात, व्यापारी से 70 लाख रुपये छीन फरार हुए बदमाश