Delhi: साक्षी के बाद एक और लड़की की हत्या, मजनूं का टीला में छत पर खून से लथपथ मिली लाश

Delhi News: दिल्ली में एक और लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना दिल्ली के मजनू का टीला (Majnu Tila) इलाके में हुआ है। बता दें कि यहां एक घर की छत के ऊपर खून से लथपथ लड़की का लाश मिली है।;

Update: 2023-05-30 14:02 GMT

Delhi News: दिल्ली में एक और लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना दिल्ली के मजनू का टीला (Majnu Tila) इलाके में हुआ है। बता दें कि यहां एक घर की छत के ऊपर खून से लथपथ लड़की का लाश मिली है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है, लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक लड़की की पहचान कर ली है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना दिल्ली के सिविल लाइंस थाना के मजनू टीला में घटित हुई है। पुलिस जांच में मृत लड़की की पहचान मनीषा छेत्री के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छत पर खून से लथपथ लड़की का शव मिला है। लड़की की उम्र 22 साल के करीब है, जो दिल्ली के सफदरजंग की रहने वाली है। पुलिस को सपना नाम की एक महिला ने फोन कर बताया था कि छत पर एक औरत का लाश पड़ी है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Also read : Sakshi muder case: आरोपी साहिल ने कबूला गुनाह , कोर्ट ने दी दो दिन की पुलिस रिमांड 

बता दें कि शनिवार यानी 28 मई को दिल्ली के शाहबाद डेयरी (Delhi Shahbad Dairy) के पास एक नाबालिक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। यह हत्या साहिल नाम के आरोपी ने की। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे। पिछले कुछ दिनों से साक्षी ने साहिल से बात करने से मना कर दिया था। इसके चलते साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News