आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ईंटों से हमला, कई मामले हैं दर्ज

पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली में संगम विहार निवासी शिवराम पर एक महिला को अपशब्द कहने, छेड़छाड़ करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि महिला ने के एम पुर पुलिस थाना में शनिवार को व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।;

Update: 2021-03-01 09:31 GMT

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा (Women Not Safe in Delhi) पर सवाल खड़ा हो गया है। यहां महिलाओं के साथ रेप (Rape), मर्डर (Murder) या छेड़छाड़ (Molesting) आम बात हो गई है। दिल्ली में हाली के कुछ मामले इसी और इशारा करते है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ती (Law And Order) नजर आ रही है। लेकिन कुछ पुलिस (Delhi Police) वाले हिम्मत जुटा कर आरोपी को पकड़ने जाते है तो पुलिस पर ही आरोपी हमला कर देते है। दिल्ली में आरोपियों के हौंसले बुलंद होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच, दिल्ली में आज पुलिस के एक कांस्टेबल पर कथित रूप से ईंटों से हमला (Attack On PoliceAccused of molestation attack delhi police) करने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। आरोपी पर एक महिला का उत्पीड़न करने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली में संगम विहार निवासी शिवराम पर एक महिला को अपशब्द कहने, छेड़छाड़ करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि महिला ने के एम पुर पुलिस थाना में शनिवार को व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। उसने आरोप लगाया था कि व्यक्ति ने उसे अपशब्द कहे, उससे छेड़छाड़ की और दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला को उससे मिलने के लिए दबाव डाला था और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर कोमल एवं संदीप यादव और कांस्टेबल नेहरू आईएनए सर्किल के पास उस जगह पहुंचे जहां आरोपी ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि जब शिवराम ने वहां पुलिस की टीम देखी तो वह भागने लगा और एक नाले में कूद गया। कांस्टेबल नेहरू ने उसका पीछा किया तो शिवराम ने ईंट से उनके सिर पर वार किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया और नेहरू तथा आरोपी को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शिवराम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News