Delhi: तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी, वकीलों के बीच बहस के बाद हुई घटना

Firing in Tis Hazari Court: तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। वकीलों के बीच बहस के बाद ये वारदात हुई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।;

Update: 2023-07-05 08:43 GMT

Firing in Tis Hazari Court: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर (Firing in Tis Hazari Court) में गोलीबारी की घटना सामने आई है। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि कोर्ट परिसर में वकीलों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद ये घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि ये घटना दोपहर करीब 1.30 बजे हुई है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर आज बुधवार को गोलीबारी की खबर सामने आई है। पुलिस के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे इस घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, वकीलों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद ये वारदात हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- Delhi: पीएम आवास के ऊपर दिखा ड्रोन, तलाश में जुटी एजेंसियां

दिल्ली पुलिस की ओर से इस घटना के संबंध में एक बयान भी जारी किया गया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि पीएम सब्जी मंडी में गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि वकीलों के दो गुटों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद हवा में फायरिंग की थी। फिलहाल, स्थिति सामान्य है।

बार एसोसिएशन ने की निंदा

तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना पर दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नितिन अहलावत ने कहा कि इस घटना में शामिल वकीलों की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी और उनके लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की जाएगी। हम इस घटना की निंदा करते हैं। हम इसके पीछे के लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News