DTC Buses को लेकर दिल्ली सरकार की नई पहल, अब गूगल पर देखिए CAB की तरह बसों की लाइव लोकेशन

गूगल के साथ इस संबंध से दिल्ली की बसों से संबंधी सूचनाएं यात्रियों को मिलेंगी। यात्री को सभी मार्गों और बस स्टॉप, सभी बसों के आगमन और प्रस्थान समय की जानकारी मिलेगी। दिल्ली में आने वाले लोगों को भी सार्वजनिक परिवहन के बारे में सटिक और एक दम सही समय की जानकारी मिलेगी हैं।;

Update: 2021-07-15 04:28 GMT

Delhi DTC Buses दिल्ली में डीटीसी बसों को लेकर केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने नई पहल की है। क्योंकि अब दिल्लीवासी बसों का लाइव लोकेशन (Live Location) देख सकेंगे। इसके साथ ही यात्रियों के लिए बसों का इंतजार करना खत्म हो जाएगा। इस सिलसिले में दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने गूगल (Google) से हाथ मिलाया है। दिल्ली सरकार की इस पहल से यात्रियों को सही समय की जानकारी मिल सकेगी।

आपको बता दें कि दिल्ली के लोगों के लिए यात्राओं को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार समय-समय पर बदलाव करती आई है। जिसे लोगों को कम खर्चें में ज्यादा बेहतर सुविधा मिल सके। इसलिए राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को लोगों के और अधिक अनुकूल बनाने के लिए गूगल के साथ हाथ मिलाया।

दिल्ली अब उन शहरों में शामिल हो गई जहां पहले से ही इस सुविधा का संचालन हो रहा है। इसके बारे में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया है। उन्होंने कहा गया है कि बस के देर से आने की भी जानकारी दी जाएगी, जिससे प्रतीक्षा समय में कटौती होगी और बस स्टॉप पर भीड़ कम होगी और सार्वजनिक बसों की जवाबदेही बढ़ेगी।

गूगल के साथ इस संबंध से दिल्ली की बसों से संबंधी सूचनाएं यात्रियों को मिलेंगी। यात्री को सभी मार्गों और बस स्टॉप, सभी बसों के आगमन और प्रस्थान समय की जानकारी मिलेगी। दिल्ली में आने वाले लोगों को भी सार्वजनिक परिवहन के बारे में सटिक और एक दम सही समय की जानकारी मिलेगी हैं। इस योजना के शुरू होने के बाद सवारियों को बस नंबरों के बारे में भी किसी भी जगहों से जानकारी मिल सकेगी। 

Tags:    

Similar News