दिल्ली मेट्रो में कोरोना के नियम तोड़ना पड़ा भारी, इस गलती पर 300 यात्रियों से वसूला गया जुर्माना
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली मेट्रो के उड़न दस्ते ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मास्क ठीक से नहीं पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने पर करीब 300 यात्रियों का चालान किया है।;
दिल्ली में कोरोना के मामले (Corona Cases) तेजी से बढ़ रहे है। इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर जहां भीड़ भाड़ की ज्यादा संभावना है। वहां कोरोना गाइडलाइंस (Covid Guidelines) की सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसके लिए आज दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया गया है। जिसकी जानकारी खुद दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने दी है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली मेट्रो के उड़न दस्ते ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मास्क ठीक से नहीं पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने पर करीब 300 यात्रियों का चालान किया गया है।
डीएमआरसी ने ट्विटर कर यह जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया कि हमारे यात्रा दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मेट्रो के उड़न दस्ते ने 24 मार्च 2021 को मास्क ठीक से नहीं पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने पर 318 यात्रियों का चालान किया गया है। कृपया कर हम सभी नियमों का पालन करें एवं औरों को भी ऐसा करने की सलाह दें। डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया कि मंगलवार को नियमों का अनुपालन नहीं करने पर 234 यात्रियों का चालान किया गया था।