Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सेवाएं प्रभावित, 90 मिनट तक यात्री रहे परेशान, DMRC ने बताई ये वजह

Delhi Metro: डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि रेड लाइन पर पीतमपुरा और रिठाला के बीच सेवा में विलंब। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। अधिकारी ने कहा कि तकनीकी परेशानी को थोड़ी देर बाद ही ठीक कर लिया गया और सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं। इसके बाद डीएमआरसी ने फिर ट्वीट किया कि रेड लाइन पर सामान्य सेवा फिर से शुरू हो गई है।;

Update: 2021-08-31 11:17 GMT

Delhi Metro दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को उस वक्त मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जब रेड लाइन (Metro Red Line) पर तकनीकी खराबी (Technical Problem) आ गई। इसके कारण 90 मिनट तक यात्री परेशान रहे। इस दौरान स्टेशनों पर काफी भीड़ भाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि बाद में मेट्रो की रेड लाइन पर आ रही तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया और सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (DMRC) ने मंगलवार को दी है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के एक साइड पर कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण लगभग 90 मिनट तक सेवाएं प्रभावित रहीं। रेड लाइन दिल्ली में रिठाला और गाजियाबाद में शहीद स्थल (बस अड्डे) को जोड़ती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रिठाला में ओएचई (ओवरहेड उपकरण) लाइन में कुछ तकनीकी कारणों से कॉरिडोर के एक खंड पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों को सेवाओं में देरी के बारे में सूचित करने के लिए सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ट्वीट किया था।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि रेड लाइन पर पीतमपुरा और रिठाला के बीच सेवा में विलंब। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। अधिकारी ने कहा कि तकनीकी परेशानी को थोड़ी देर बाद ही ठीक कर लिया गया और सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं। इसके बाद डीएमआरसी ने फिर ट्वीट किया कि रेड लाइन पर सामान्य सेवा फिर से शुरू हो गई है।

Tags:    

Similar News