दिल्ली से लापता लड़की एक महीने बाद मनाली से बरामद, यहां पहुंचने के सस्पेंस का नहीं कर रही खुलासा

करीब एक महीने पहले दिल्ली में जॉब कर रही लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। करीब एक माह की कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को मनाली से बरामद कर लिया। पेंच यह है कि लड़की लापता होने की वजह नहीं बता रही है। पढ़िये रिपोर्ट....;

Update: 2022-11-18 12:21 GMT

दिल्ली से करीब एक माह पहले संदिग्ध हालात में लापता लड़की को हिमाचल प्रदेश के मनाली से बरामद कर लिया गया है। ताज्जुब की बात यह है कि लड़की ने दिल्ली से मनाली तक पहुंचने के पीछे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं किया है। उधर, लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की जैसे ही आगे कोई भी खुलासा करेगी, उसके आधार पर अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली यह लड़की दिल्ली में रहकर जॉब करती थी। करीब एक महीने पहले वह संदिग्ध हालात में अचानक लापता हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने लड़के के परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा, जिससे उसका पता लगाया जा सके। इस दौरान परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी हिमाचल में कहीं है। इस पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को इससे अवगत कराया। 

इस पर पुलिस ने तुरंत हिमाचल पुलिस से कांटेक्ट किया। साइबर सेल ने लड़की के मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगा दिया। हिमाचल पुलिस को इस लड़की की लोकेशन मनाली की मिली। वहां की स्थानीय पुलिस ने इस लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की से दिल्ली से मनाली तक पहुंचने के बारे में पूछताछ की, लेकिन अभी तक उसने इसका कारण नहीं बताया है। पुलिस ने लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags:    

Similar News