Live: दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 'AAP' नेता आतिशी ने कही ये बड़ी बात

आतिशी मार्लेना (Aap Leader Aatishi) ने कहा कि लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट देने का मन बना लिया है और इस उपचुनाव में पांचों सीटों पर आप जीतेगी। बीजेपी के गढ़ में जाकर आप सूरत जैसे बड़े शहर में दूसरे स्थान पर आ जाती है, ये दिखाता है कि आप की राजनीति इस देश का ​भविष्य है।;

Update: 2021-02-28 06:23 GMT

राजधानी दिल्ली में नगर निगम (Delhi Municipal Corporation by-election) की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान (Voting) जारी हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चौहान बांगर वार्ड, रोहिणी सी और शालीमार बाग वार्ड तथा पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी वार्ड पर वोटिंग हो रही है। इस दौरान कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर पूरी सावधानी के साथ लोग मतदान करने आ रहे है। इस दौरान आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना (Aap Leader Aatishi) ने कहा कि लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट देने का मन बना लिया है और इस उपचुनाव में पांचों सीटों पर आप जीतेगी। बीजेपी के गढ़ में जाकर आप सूरत जैसे बड़े शहर में दूसरे स्थान पर आ जाती है, ये दिखाता है कि आप की राजनीति इस देश का ​भविष्य है। वहीं गुजरात में आज नगरपालिका, ज़िला और तालुका पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान

मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। तीनों ने कोविड-19 महामारी के बीच हो रहे इस चुनाव में अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया है। दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तीन वार्ड के उपचुनाव में करीब 2.42 लाख लोग मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड में उपचुनाव हो रहा है।

मतदान के लिए 327 केंद्र बनाए गए

चुनाव निकाय ने बताया कि शालीमार बाग (उत्तर) महिलाओं के लिए आरक्षित है , जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। इन उपचुनाव को 2022 की शुरुआत में सभी 272 एमसीडी वार्ड में होने वाले चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव का परिणाम तीन मार्च को घोषित किया जाएगा। मतदान के लिए 327 केंद्र बनाए गए हैं और इसके लिए 26 उम्मीदवार मैदान में है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 मरीज सरकारी दिशानिर्देशानुसार मतदान के अंतिम घंटे में वोट डाल सकते हैं।

Tags:    

Similar News