Delhi Murder: शाहदरा में सूअर पालन को लेकर दो परिवारों के बीच हुआर संघर्ष, एक की गोली मारकर हत्या

Delhi Murder: विवाद में गोलीबारी के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। साथ ही उसके रिश्तेदार को घायल कर दिया गया। मृतक की पहचान विकास और घायल की पहचान सुरेश के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान विकी और उसके भाई रॉकी के रूप में हुई है।;

Update: 2021-09-06 12:26 GMT

Delhi Murder दिल्ली में शाहदरा इलाके (Shahdara Area) में एक व्यक्ति की गोली मार हत्या (Shot Dead) करने की खबर सामने आई है। यहां जीटीबी एन्क्लेव के खेड़ा गांव में सूअर पालन (Pig Rearing) को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष (Bloody Conflict) देखने को मिला। विवाद में गोलीबारी के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। साथ ही उसके रिश्तेदार को घायल कर दिया गया। मृतक की पहचान विकास और घायल की पहचान सुरेश के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार (Two Arrested) कर लिया है। इनकी पहचान विकी और उसके भाई रॉकी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे संदीप चंदोलिया और विकी के परिवारों के बीच विवाद हो गया, लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव करके उन्हें तितर-बितर कर दिया। हालांकि कुछ घंटों बाद, जीटीबी एन्क्लेव पुलिस थाने को उसी स्थान से गोलीबारी की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि संदीप चंदोलिया के रिश्तेदारों विकास और सुरेश को गोली मारी गई थी। विकास के कंधे में गोली लगी और जीटीबी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सुरेश का इलाज चल रहा है। उसके पेट में गोली लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस की पूछताछ  में आरोपी ने बताया कि वह और उसका परिवार दूसरे पक्ष के साथ लगातार झगड़े से तंग आ चुके थे। इसलिए, उन्होंने चंदोलिया को खत्म करने का फैसला किया। उन्होंने उस पर गोली चलाई, लेकिन चूक गए। चंदोलिया की फर्श बाजार में मांस की दुकान है और विकी घर के पास खेड़ा गांव में सूअर पालता है। इस बात को लेकर पूर्व में भी उनके बीच झगड़ा हो चुका था। पुलिस ने कहा कि पिछले साल अप्रैल में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

Tags:    

Similar News