पहली पत्नी के लिए दूसरी को छोड़ा तो शादीशुदा महिला ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची ऐसी खौफनाक साजिश, हैरान हो गए सब

इस हत्या में 43 वर्षीय महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना शनिवार को बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में हुई। आरोपियों की पहचान संगीता और निखिल जॉन उर्फ रिंकू के तौर पर की गई है।;

Update: 2021-05-12 09:06 GMT

Delhi Murder दिल्ली में हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड (Married Woman And Boyfriend) के साथ मिलकर पति की हत्या (Husband Killed) कर दी। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी को लेकर पति की महिला से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अपने पति को मारने की साजिश रच डाली थी। इस हत्या में 43 वर्षीय महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार (Both Arresteed) किया गया है। पुलिस (Delhi Police) ने बुधवार को बताया कि यह घटना शनिवार को बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में हुई। आरोपियों की पहचान संगीता और निखिल जॉन उर्फ रिंकू के तौर पर की गई है।

आरोपियों ने की पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

घटना के एक दिन बाद संगीता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति फूला रे शनिवार से लापता है। फूला रे सब्जी बेचता था। संगीता ने सोमवार को पुलिस को बताया कि रे का शव उत्तर-पश्चिम दिल्ली के खामपुर गांव में एक शमशान घाट में मिला है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव पर चोट के निशान देखे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) राजीव रंजन सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव दो दिन पुराना है। शव सड़ना शुरू हो गया था।

पूछताछ के बाद आरोपियों ने जुर्म किया कबूल

प्रारंभिक जांच में पता चला कि संगीता से मिलने से पहले रे 12 साल तक रेखा नाम की महिला के साथ वैवाहिक संबंध में रहा। पहली शादी से रे के तीन बच्चे हैं। बाद में दिल्ली आने के बाद रे संगीता के साथ रहने लग गया जो तलाकशुदा थी। दोनों ने 2017 में शादी कर ली। बाद में पता चला कि रेखा अपने बच्चों के साथ दिल्ली आ गई है और रे ने संगीता को छोड़ दिया। रेखा ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले संगीता का रे के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उनके कॉल रिकॉर्ड निकाले। डीसीपी ने कहा कि विस्तृत पूछताछ के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया।

Tags:    

Similar News