BJP अध्यक्ष की चेतावनी, कहा- रिहायशी इलाकों में शराब की दुकानें नहीं हुई बंद, तो फिर भाजपा करेगी कार्रवाई

भाजपा (BJP) ने नई आबकारी नीति के विरोध में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ( Adesh Gupta) ने कहा कि अवैध रूप से खोले गए 300 से अधिक ठेकों को नगर निगमों (Municipal Corporations) ने सील कर दिया है।;

Update: 2022-02-03 12:56 GMT

भाजपा (BJP) ने नई आबकारी नीति के विरोध में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ( Adesh Gupta) ने कहा कि अवैध रूप से खोले गए 300 से अधिक ठेकों को नगर निगमों (Municipal Corporations) ने सील कर दिया है। रिहायशी इलाकों, स्कूलों और मंदिरों के पास अभी भी ठेके खुले हैं। अगर 48 घंटे के अंदर इन्हें बंद नहीं किया गया तो वह खुद भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर निगम अधिकारियों के साथ कार्रवाई करेंगे।

सभी अवैध दुकानों को सील किया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) दिल्ली सरकार (Delhi Government) की इस नीति के विरोध में शुक्रवार को वर्चुअल रैली (Virtual Rally) को संबोधित करेंगी. उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) लगातार नई आबकारी नीति (New Excise Policy) के खिलाफ आंदोलन कर रही है।

इससे पहले दिल्ली में त्योहार और राष्ट्रीय पर्व समेत 21 दिन तक शराब नहीं बिकती थी। अब सिर्फ तीन दिन शराब नहीं बिकेगी। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव, महावीर जयंती, दीपावली और होली जैसे 18 त्योहारों पर भी शराब बेचने की अनुमति दी गई है। नई आबकारी नीति से युवा, महिलाएं और समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। दिल्ली निगम के नियमों और मास्टर प्लान (Master Plan) का उल्लंघन कर शराब की दुकानें खोली जा रही हैं।

दिल्ली का सरप्लस बजट (surplus budget) बताने वाली सरकार अब राजस्व बढ़ाने के लिए शराब की दुकानें खोलने की बात कर रही है. प्रदेश महासचिव कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली ( Virtual Rally of Smriti Irani) को सुनने के लिए दिल्ली में 500 जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी. प्रत्येक कार्यक्रम में लगभग 250 और लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News