Chandrayaan-3 की टीम का अहम हिस्सा रहे अमित भारद्वाज, पढ़ें सक्सेस की कहानी
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पड़ोसी देश सहित दुनिया के लगभग सभी देश भारत को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच मिशन चंद्रयान-3 की अहम टीम में रिशाल गार्डन नांगलोई दिल्ली के निवासी अमित भारद्वाज मुख्य भूमिका में रहे।;
Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पड़ोसी देश सहित दुनिया के लगभग सभी देश भारत को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कहा है कि अंतरिक्ष में भारत की यह सफलता से आने वाले समय में मानव के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। इसी बीच मिशन चंद्रयान-3 की अहम टीम में रिशाल गार्डन, नांगलोई दिल्ली के निवासी अमित भारद्वाज मुख्य भूमिका में रहें।
अमित भारद्वाज ने चंद्रयान-3 में निभाई अहम भूमिका
दरअसल, चंद्रयान-3 का हिस्सा रहे अमित भारद्वाज ने बताया कि इसरो में मेरा काम टेलीमेट्री, ट्रेकिंग और कमांडिंग के लिए एंटीना सिस्टम का डिजाइन के साथ विश्लेषण करना है। साथ ही बताया कि चंद्रयान-3 मिशन में हमारे एंटीना सिस्टम में से एक "32 मीटर डीप स्पेस नेटवर्क एंटीना" ने "विक्रम" लैंडर की लैंडिंग के दौरान सबसे महत्वपूर्ण समय समेत सीएच 3 मॉड्यूल को ट्रैक करने और कमांड करने में अहम भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें... ISRO ने शेयर किया था चंद्रयान 3 को लेकर ये बड़ा अपडेट, थोड़ी देर बाद X से Delete किया ट्वीट
अमित भारद्वाज ने इसरो में वैज्ञानिक बन सपना किया पूरा
बता दें कि अमित भारद्वाज की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय पश्चिम विहार दिल्ली से हुई, उसके उपरांत जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया। इसके बाद इन्होंने अपने सपने पूरे करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। आखिरकार इन्होंने इसरो में वैज्ञानिक बनकर अपना सपना पूरा किया। इस सफलता पर इनके पिताजी ओमवीर भारद्वाज ने सराहना की है।