Delhi: लुटेरों के हौसले बुलंद... पुलिस का खत्म होता डर, पिता-पुत्र से लूटे ढाई लाख रुपये

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दुकान से लौट रहे एक व्यक्ति और उसके पिता से दो स्कूटर सवारों ने ढाई लाख रुपये लूटे हैं।;

Update: 2023-01-13 12:19 GMT

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के उत्तम नगर (Uttam Nagar) इलाके में दुकान से लौट रहे एक व्यक्ति और उसके पिता से लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली में दो स्कूटर सवारों ने दुकानदार से ढाई लाख रुपये की लूट की है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी है। यह घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है।

द्वारका पुलिस उपायुक्त, हर्षवर्धन ने कहा कि शिकायतकर्ता अपने पिता के साथ अपनी दुकान से बैग में करीब 2.5 लाख रुपये नकद लेकर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि सामने से आ रहे स्कूटर सवार दो व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और उनमें से एक ने बैग छीन लिया। हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तम नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 392 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात उत्तम नगर इलाके के हस्तसाल मार्ग पर लूटपाट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी चेक कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरुवार को रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर पिता के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हस्तसाल मार्ग के पास सामने से आ रहे दो स्कूटर सवार युवकों ने पहले उन्हें रोका और फिर बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News