Delhi Police के हेड कांस्टेबल ने किया UPSC Crack, हासिल की 667वीं रैंक

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के हेड कांस्टेबल राम भजन (Ram Bhajan) ने यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 667 वीं रैंक हासिल की है। रामभजन साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर सेल में तैनात हैं।;

Update: 2023-05-23 16:26 GMT

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के हेड कांस्टेबल राम भजन (Ram Bhajan) ने यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 667 वीं रैंक हासिल की है। राम भजन साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर सेल में तैनात हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के दौसा के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से हेड कांस्टेबल की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस एग्जाम (2022) का फाइनल रिजल्‍ट मंगलवार को जारी किया। 933 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है। इसी परीक्षा को पास करने वालों में दिल्ली के हेड कांस्टेबल राम भजन कुमार का भी नाम शामिल है। राम भजन राजस्थान के दौसा के रहने वाले है।

यह भी पढ़ें:- Delhi: रोहिणी कोर्ट में आपस में भिड़े महिला व पुरुष वकील, मुकदमा दर्ज

दिल्ली पुलिस के साथी काफी खुश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक, फिलहाल साइबर सेल साउथ वेस्ट में तैनात है। उनकी इस सफलता के बाद दिल्ली पुलिस के उनके साथी और अधिकारी काफी खुश है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी राम भजन को बधाई दी गई है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले राम भजन कुमार की पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई है। 2009 में पुलिस में चयन होने के बाद से ही वह लगातार सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे। अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को देते हैं।

बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई। UPSC एग्जाम में इस बार इशिता किशोर ने टाॅप किया है। बता दें कि टॉप 10 में 6 लड़कियां शामिल हैं। इसके साथ ही गरिमा लोहिया ने दूसरी और उमा हरति एन ने तीसरी रैंक हासिल की। UPSC CSE की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित हुई थी। वहीं, इस परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी हुए थे। इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains Exam) 16 से 25 सितंबर तक आयोजित हुए थे और उसका रिजल्ट 6 दिसंबर को घोषित किया गया था। एग्जाम के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया 18 मई, 2023 को संपन्न हुई।

Tags:    

Similar News