दिल्ली में टुकड़े-टुकड़े कर पति को किया 'ठंडा', पांडव नगर हत्याकांड की कहानी, पढ़िये पुलिस की जुबानी
दिल्ली पांडव नगर में महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े करके फ्रिज में रख दिया। बाद में शवों को घर से बाहर मैदान में फेंक दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पढ़िये रिपोर्ट...;
Delhi Pandav Nagar Murder: दिल्ली क्राइम ब्रांच (Delhi Crime Branch) की टीम ने पांडव नगर हत्याकांड (Pandav Nagar Murder Case) का खुलासा कर दिया है। साथ ही, आरोपी पत्नी और बेटा भी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने मृतक अंजन दास के 6 बॉडी पार्ट्स भी बरामद किए हैं। अब तक दो 2 CCTV फुटेज भी सामने आ चुकी हैं। राजधानी के महरौली इलाके में कुछ दिन पहले हुए श्रद्धा मर्डर केस के बाद अब इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आइए मां-बेटे द्वारा रची गई इस हत्या की कहानी आपको पुलिस की जुबानी सुनाते हैं।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला आरोपी पूनम और उसके बेटे दीपक को उसके पति अंजन दास की हत्या करके शव को काटकर फ्रिज में रखने और बाद में पास के मैदान में शव के टुकड़े फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नीलम और दीपक ने यह वारदात पांडव नगर में त्रिलोकपुरी स्थित आवास पर की थी। जांच में पता चला है कि अंजन दास लिफ्ट ऑपरेटर था। वो पूनम और उसके बेटे दीपक के साथ रहता था। दीपक अंजन दास का असली बेटा नहीं था।
क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि पूनम की सुखदेव नामक शख्स से शादी हुई थी। सुखदेव अचानक दिल्ली आ गया था। उसे ढूंढने के लिए पूनम भी पीछे-पीछे दिल्ली आ गई। यहां उसकी मुलाकात कल्लू से हुई। यहां वो कुल्लू के साथ रहने लगी। उससे पूनम को तीन बच्चे हुए।
उन्होंने बताया कि इन बच्चों में से दीपक एक है। कल्लू की लीवर फेल होने से मौत हो गई थी। इसके बाद पूनम अंजन के साथ रहने लगी। पूनम को यह जानकारी नहीं थी कि अंजन का बिहार में परिवार है और वहां उसके 8 बच्चे हैं। पूनम ने खुलासा किया कि अंजन यहीं रह रहा था, लेकिन वो दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसके चलते उन्होंने उसकी हत्या करने की साजिश रची। उन्होंने बताया कि इसके बाद पूनम और दीपक ने मिलकर अंजन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को टुकड़ों में काटा और फ्रिज में रखा। वारदात का खुलासा न हो, इसके लिए रात को पास के मैदान में उसके शव के टुकड़े फेंक दिए।
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के बाद दूसरी बड़ी वारदात
दिल्ली में श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है। श्रद्धा वॉल्कर का आरोपी आफताब फिलहाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है। उसका आज पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जाएगा। साथ ही, पांच दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा। उधर, पांडव नगर हत्याकांड में आरोपी मां और बेटे से आगे की पूछताछ चल रही है। श्रद्धा हत्याकांड की तरह पुलिस के लिए इस हत्याकांड को सुलझाना बड़ी चुनौती रहेगी। संबंधित खबर यहां पढ़िये...