Delhi: तिहाड़ जेल में सर्च ऑपरेशन, 20 कैदियों ने किया खुद को घायल

Delhi: दिल्ली तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में प्रशासन द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया जा रहा है। इसमें मोबाइल, सिम और दूसरे प्रतिबंधित सामान बरामद हो रहे हैं। इस दौरान 20 कैदियों ने किया खुद को घायल।;

Update: 2023-06-22 16:32 GMT

Delhi: दिल्ली तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में प्रशासन द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया जा रहा है। इसमें मोबाइल, सिम और दूसरे प्रतिबंधित सामान बरामद हो रहे हैं। बुधवार रात एक बार फिर चलाये गये इस सर्च ऑपरेशन का कैदियों ने विरोध किया। तिहाड़ जेल संख्या 8/9 के अंदर विरोध स्वरूप कैदियों ने खुद को घायल करना शुरू कर दिया। करीब 20 घायल कैदियों में चार को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर किया गया। अन्य का इलाज जेल हॉस्पिटल में किया गया।

यह भी पढ़ें:- Tillu Tajpuria की हत्या के बाद Tihar Jail में गैंगवार, इससे पहले की ये बड़ी घटनाएं

तिहाड़ सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम 5:20 से 5:50 के बीच चलाये गये सर्च ऑपरेशन में एक कीपैड वाला मोबाइल और एक सेल्फ मेड सुआ बरामद किया गया। बाद में चार्जर और सिम कार्ड भी बरामद हुआ। इस दौरान कैदियों ने खुद को घायल करना शुरू कर दिया। बताया यह भी जा रहा है कि कैदियों ने इसकी सूचना छिपाकर रखे गये मोबाइल से अपने फैमिली मेंबर को भी दी। जिन्होंने बाद में जेल कर्मियों के द्वारा कैदियों की पिटाई करने का आरोप लगाया। इसके बाद जेल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज की मदद लेकर रात 10:30 बजे फिर सर्च ऑपरेशन चलाया और एक और मोबाइल बरामद कर लिया।

इस दौरान जिस कैदी के पास मोबाइल फोन था उसने उस मोबाइल से अपने परिजनों को फोन कर दिया और यह बता दिया की जेल स्टाफ ने उसके साथ मारपीट की है। उसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इस बात की जानकारी दे दी। जेल प्रशासन का कहना है कि इस दौरान घायल हुए 4 कैदी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिफ्ट किया गया, जबकि बाकियों का इलाज जेल के हॉस्पिटल में ही किया गया।

Tags:    

Similar News