Delhi MCD चुनाव में कुत्तों की एंट्री, चिड़ियाघर की 8 फीट ऊंची दीवार फांदकर हिरणों को मारा, पढ़ें पूरा मामला

दिल्ली नगर निगम चुनाव में कुत्तों की एंट्री से राजनीति का पारा बढ़ गया है। आवारा कुत्तों ने चिड़ियाघर को अपना निशाना बनाया है।;

Update: 2022-12-02 06:16 GMT

देश की राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनाव के बीच आवारा कुत्तों की एंट्री देखने को मिली है। मामला आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों से जुड़ा है। दिल्ली की गलियों में कुत्तों का आतंक तो हमेशा देखने को मिलता है। लेकिन इस बार कुत्तों ने चिड़ियाघर को अपना निशाना बनाया है। कुत्तों ने चिड़ियाघर की 8 फीट ऊंची दीवार को फांदकर हिरणों को मौत के घाट उतार दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर की रात आवारा कुत्तों ने चिड़ियाघर पर हमला किया। कुत्ते 8 फीट ऊंची दीवार को फांदकर अंदर घुस आए थे और 3 हिरणों को अपना शिकार बनाया था। जब अगली सुबह देखा गया तो 2 विलुप्तप्राय 'हॉग हिरण' और एक 'सिका' यानी जापानी हिरण मृत पाए गए थे। वहीं अधिकारियों ने बताया कि कुत्तों के आतंक से चारदीवारी के एक हिस्से पर कंटीले तार की बाड़ को नुकसान पहुंचा है, उसे ठीक किया जा रहा है। इसके साथ ही घटना की आंतरिक जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, ताकि मामले का खुलासा हो सके। 

10 साल पहले भी दिखा था कुत्तों का आतंक

ऐसी बात नहीं है कि आवारा कुत्तों ने पहली बार चिड़ियाघर पर हमला किया हो। करीब 10 साल पहले भी कुत्तों ने चिड़ियाघर की दीवार को फांदकर अंदर घुस गए थे। कई पशुओं पर हमला बोल दिया था। इस घटनाक्रम में आवारा कुत्तों ने 4 चिंकारा को अपना शिकार बना लिया था। वहीं अधिकारियों ने बताया कि चिंकारा के गले, सिर और कंधों पर काटे जाने के निशान थे। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि चिंकारा की मौत कुत्तों के काटने के वजह से हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सभी चिंकारा की मौत शॉक लगने से हुई थी। 

कुत्तों के आतंक पर राजनीति

बता दें कि दिल्ली में अक्सर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों ने इससे निजात पाने के लिए कई बार आवाज भी उठाई हैं। लेकिन नगर निगम ने इस मामले में कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है। इस वजह से यह मामले दिल्ली नगर निगम चुनावों में भी बड़ा मुद्दा बन गया है। दिल्ली की जनता कुत्तों के आतंक से समाधान नहीं मिलने के कारण नगर निगम से खफा है। ऐसे में इस चुनाव में इसका असर देखा जा सकता है। 

Tags:    

Similar News