दिल्ली: मंगोलपुरी में तीन लड़कों ने मासूम का किया यौन उत्पीड़न

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन लड़कों को हिरासत ले लिया है। फिलहाल पूछताछ चल रही है।;

Update: 2020-09-11 04:36 GMT

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। मंगोलपुरी में तीन किशोरों द्वारा एक बधिर मासूम लड़की का बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि नौ वर्षीय बधिर लड़की का उसके घर के निकट रहने वाले तीन किशोरों उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जानकारी खुद पुलिस ने गुरुवार को दी। पुलिस ने उन लड़कों को हिरासत ले लिया है। फिलहाल पूछताछ चल रही है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित बधिर है और उसने अपने परिजन को पहले घटना की जानकारी नहीं दी थी। बाद में लड़की ने मां को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी और सोमवार को शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि एमएलसी रिपोर्ट में बलात्कार के संकेत नहीं मिले।

पुलिस ने कहा कि लड़की ने अपने बयान में कहा कि उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है। अभी पूछताछ चल रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना पिछले सप्ताह की है। पुलिस इलाके के आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने तीनों किशोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

Tags:    

Similar News