Delhi: सड़क हादसे में कार सवार दो लड़कियों की मौत, वैगनआर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई

पुलिस ने बताया कि लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच की जा रही है। जबकि हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।;

Update: 2022-05-01 02:29 GMT

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में बीती रात एक कार हादसे (Accident) का शिकार हो गई। हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा पूर्वी दिल्ली (East Delhi) के शकरपुर इलाके में विकास मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन इलाज के दौरन दोनों की मौत हो गई। वैगनआर कार में कुल सात लोग सवार था। 

पुलिस ने बताया कि लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच की जा रही है। जबकि हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। खबर लिखे जानें तक घायलों और मृतकों की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि वैगनआर कार में सवार लोग पीरागढ़ी इलाके से एक फंक्शन में शामिल होकर कड़कडूमा अपने घर जा रहे थे।

इसी दौरान विकास मार्ग पर कार हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा कैसे हुआ है इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार तेज थी और चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा। जिस वजह से कार हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल, इस संबंध में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है कि कार हादसे का शिकार कैसे हुई है। 

हादसे के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया था।

Tags:    

Similar News