Delhi Weather: राजधानी में बढ़ी सर्दी, सीजन का सबसे ठंडा दिन, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री हुआ दर्ज

Delhi Weather: दिल्ली में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली में इस सीजन का न्यूनतम पारा आज शनिवार को सबसे नीचे 8.5 डिग्री दर्ज हुआ।;

Update: 2023-12-09 15:26 GMT

Delhi Weather: दिल्ली में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली में इस सीजन का न्यूनतम पारा आज शनिवार को सबसे नीचे 8.5 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह के समय पहले कोहरा रहा, बाद में शीतलहर चलने से जहां कोहरा छटा और फिर ठंड बढ़ने शुरू हो गई।

भारतीय प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली (IMD) के अनुसार, न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री नीचे है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि जल्द ही पारा और नीचे गिर सकता है।

अनुमान है कि अभी पारा दो डिग्री तक और नीचे गिर सकता है। इससे पहले इसी सप्ताह न्यूनतम पारा पहली बार 9 डिग्री दर्ज हुआ था, जिसके बाद आज शनिवार को और गिरावट के साथ 8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जानकारी के अनुसार, गत कई दिनों से हिमालयी क्षेत्रों में बहुत अच्छी बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते अब उसका असर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में गिरते पारे के रूप में देखने को मिल रहा है।

अब राजधानी में हवा की गति भी बढ़ने लगी है, जिसमें अभी और तेजी आने की संभावना दिख रही है। हवा की गति बढ़ेगी तो शीतलहर चलेगी और ठंड बढ़ेगी, लेकिन हवा के तेज गति से बहने का फायदा यह होगा कि राजधानी में वायु प्रदूषण में सुधार देखने को मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें :- Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

Tags:    

Similar News