Delhi Winter: घने कोहरे से दिल्ली में यातायात व्यवस्था बिगड़ी, तापमान में भारी गिरावट की आशंका

Delhi Winter: मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।;

Update: 2020-12-09 05:27 GMT

दिल्ली में पहाड़ों से आती बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली आज सुबह घने कोहरे की वजह से ढकी रही वहीं कोहरे में लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि घने कोहरे कारण विज़िबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम हो गई। कुछ ऐसी ही तस्वीरें राजघाट रोड से जीटी करनाल रोड तक देखने को मिली जहां घने कोहरे की चादर हर तरफ बिछी हुई हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है जबकि मैदानी इलाकों में बरसात हुई।

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क एवं सर्द रहा और घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे के कारण सुबह में दृश्यता का स्तर कम रहा और यातायात के परिचालन में समस्या आयी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सर्दी के मौसम में यह पहला मौका है जब दृश्यता 'शून्य' थी। मौसम विज्ञानिक श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी दिल्ली में पालम मौसम केंद्र ने सुबह साढ़े छह बजे घने कोहरे के कारण शून्य दृश्यता दर्ज की। वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमानो के उड़ान के लिये दृश्यता 800 मीटर के करीब होनी चाहिए। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News