Delhi Winter: घने कोहरे की चपेट में आई राजधानी, आईएमडी ने ठंड को लेकर जारी किया अलर्ट

Delhi Winter: घने कोहरे की वजह से दिल्ली यातायात व्यवस्था पर असर देखने को मिला है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे बेहद घने कोहर के कारण पालम मौसम केन्द्र में दृश्यता शून्य दर्ज की गई।;

Update: 2020-12-08 05:15 GMT

(Delhi cold) राजधानी दिल्ली में आज भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी बहुत कम हो गई। दिल्ली के जीटी करनाल रोड पर कोहरे की अधिक परत होने की वजह से लोगों को आने जाने में कई तरह की परेशानी आई। घने कोहरे की वजह से दिल्ली यातायात व्यवस्था पर असर देखने को मिला है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे बेहद घने कोहर के कारण पालम मौसम केन्द्र में दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, कोहरा मध्यम रहा और विज़िबिलिटी 300 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा 'बेहद घना', 50 से 200 मीटर के बीच 'घना', 201 से 500 के मीटर के बीच 'मध्यम' और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को 'हल्का' माना जाता है। विमानों के उड़ान भरने में देरी होने का अनुमान है। श्रीवास्तव ने बताया कि नमी भरी पूर्वी हवाओं और हवा की गति कम होने के कारण शहर में कई हिस्सों में घना कोहरा रहा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को मध्यम कोहरा रहा है। इस बीच, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को सुबह से ही धूप निकले के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। वहीं बीते दिन सूरज के न निकलने से दिल्ली के लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर थे। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। दिल्ली में भी ठंड बढ़ रही है और आशंका लगाई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में राजधानी के ठंड को झेल पाना बहुत मुश्किल हो सकता है।

Tags:    

Similar News