Delhi Dengue Update: दिल्ली में डेंगू ने बढ़ाई मरीजों की चिंता, दोगुनी हुई प्लेटलेट्स की मांग, जानें ताजा आंकड़े

दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या के चलते इसका असर साफ दिखने को मिल रहा है। अस्पतालों में ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (Single donor platelets) की मांग बढ़ गयी है।;

Update: 2021-10-21 09:39 GMT

एक बार फिर राजधानी दिल्ली (Delhi) में डेंगू (Dengue) मच्छर ने कोहराम मचा रखा है। इसको रोकने के लिए सरकार हर ठोस कदम उठा रही है, लेकिन प्रशना की सांस फूलती नजर आ रही है। इसी बीच डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या के चलते इसका असर साफ दिखने को मिल रहा है। दिल्ली के अस्पतालों में ब्लड बैंक में एसडीपी (Single donor platelets) की मांग बढ़ गयी है। तो वहीं कई अस्पतालों में बेड की कमी दिख रही है। प्लेटलेट्स की बड़ी मांग के चलते मरीजों के परिजन परेशान हो रहे हैं।

उन्हें प्लेटलेट्स के लिए कई हॉस्पिटलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया एम्स (All India Institute Of Medical Sciences) के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की मांग डेढ़ गुनी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि डेंगू से पहले यहां रोजाना 12 से 14 एसडीपी दान कर मरीजों के लिए दिए जाते थे। लेकिन इनमें से ज्यादा से ज्यादा मरीज हेमेटोलॉजी या फिर कैंसर से पीड़ित होते थे, जिन्हें प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है।

सूत्रों के मुताबिक, मिली जानकारी के अनुसार, अब पिछले 12 दिनों में करीब 23 से 16 सिंगल डोनर प्लेलेट्स (Single donor platelets) दान किए जा रहे है। इसमें से आधी से ज्यादा मांग डेंगू के मरीज के लिए है। ठीक इसी प्रकार दिल्ली के कई प्रमुख अस्पतालों में यही स्थिति बानी हुई है।

दिल्ली से सटे राज्य में भी मचा डेंगू का संकट

राजस्थान में गहलोत सरकार तीन नवंबर तक डेंगू मुक्त अभियान चला रही है। अकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक सात हजार से अधिक डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 40 लोगों की मौत की खबरे सामने आई हैं। लेकिन सरकार की ओर से मरने वाले का कोई अकड़ा सार्वजानिक नहीं किया है। वहीं उत्तर प्रदेश में दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या के चलते इसका असर दिखने लगा है। डेंगू के मरीज ने प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। प्रशासन लगातार लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है। बुधवार को यहां 26 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद डेंगू के आकड़ों की संख्या बढ़कर 600 के पार हो गई है। 

Tags:    

Similar News