Dilip Kumar Death: अरविंद केजरीवाल ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया दुख, कही ये भावुक बात

Dilip Kumar Death: केजरीवाल ने ट़वीट कर कहा कि हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार जी का चले जाना बॉलीवुड के एक अध्याय की समाप्ति है। युसुफ साहब का शानदार अभिनय कला जगत में एक विश्वविद्यालय के समान था। वो हम सबके दिलों में जिंदा रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।;

Update: 2021-07-07 09:28 GMT

Dilip Kumar Death आज बॉलीवुड के लिए बड़ी दुख की खबर सामने आई। आजाद भारत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Bollywood Actor Dilip Kumar) का आज निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। वहीं बीमारी से ग्रसित थे। इस वजह से उन्होंने आज आखिरी सांस ली। सुपरस्टार अभिनेता दिलीप कुमार को 30 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की में भर्ती कराया गया था। अभिनेता के निधन पर देश दुनिया के नेता अभिनेता शोक जता रहे है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने उनकी निधन पर दुख जताया है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा ट़वीट कर हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार जी का चले जाना बॉलीवुड के एक अध्याय की समाप्ति है। युसुफ साहब का शानदार अभिनय कला जगत में एक विश्वविद्यालय के समान था। वो हम सबके दिलों में जिंदा रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

विनम्र श्रद्धांजलि। आपको बता दें कि दिलीप कुमार (मोहम्मद यूसुफ खान) का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में हुआ था। उन्हें सिनेमा में एक अलग तरह की अभिनय तकनीक लाने का श्रेय दिया गया है। भारतीय फिल्मों में कदम रखने से पहले दिलीप कुमार का नाम यूसुफ खान था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया। उन्होंने भारतीय सिनेमा की विभिन्न धाराओं में अभिनेताओं की पीढ़ियों को प्रेरित किया।

Tags:    

Similar News