मालिकों की फांस बनी कुत्तों की लड़ाई, करा दिया बवाल

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुत्तों के विवाद में दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।;

Update: 2022-05-20 11:18 GMT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा में कुत्तों के विवाद में दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की जिद पर अड़ गए। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी दोनों नहीं माने। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-33 निवासी साहिल राली और सुरेंद्र राणा अपने परिवार के साथ रहते है। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी है। दोनों ने ही कुत्ते पाले हुए है। बताया गया है कि दोनों के कुत्ते आपस में लड़ते रहते है। जिसको लेकर अक्सर में दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार की सुबह भी दोनों के कुत्ते आपस में लड़ाई कर बैठे। इसी को लेकर साहिल और सुरेंद्र आमने—सामने हो गए। सुरेंद्र ने साहिल ने एक-दूसरे के कुत्तों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। कुत्तों ने अपने मालिकों के बीच मारपीट करा दी।

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर आ गई। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। अब थाने में सुरेंद्र और शाहिल मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ गए। यहां तक की पुलिस के कहने पर भी नहीं माने। समझाने के बावजूद भी दोनों ने पुलिसकर्मियों (Police) की नहीं मानी। साहिल की तहरीर पर सुरेंद्र और इनकी पत्नी एवं दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने साहिल, साहिल के भाई, साहिल के पिता और साहिल की पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News