National Media Centre के बाहर मिला संदिग्ध सामान निकला खिलौना, एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी
पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। संदिग्ध सामान को देखा जा रहा है। ये टीम आस पास की हर चीज की बारिकी से जांच कर रहे है। इस समय मीडिया केंद्र में हड़कंप मचा हुआ है। सभी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।;
दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया केंद्र (National Media Centre) के बाहर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब केंद्र के बाहर एक संदिग्ध सामान (Doubtful Stuff) देखा गया। आनन-फानन में इस बारे में पुलिस (Delhi Police) को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड (Dog Squad) की टीम मौके पर पहुंच गई। संदिग्ध सामान को देखा जा रहा है। ये टीम आस पास की हर चीज की बारिकी से जांच कर रही है। इस समय मीडिया केंद्र में हड़कंप मचा हुआ है। सभी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। एडिशनल डीसीपी विकास कुमार ने कहा कि सुबह लगभग 10 बजे चेंकिग के दौरान CISF को एक डस्टबिन में एक टॉय जैसी वस्तु मिली। तो CISF ने अपने BDS और मुझे कॉल किया। जांच के बाद उस वस्तु में कुछ भी संदिग्ध जैसी चीज़ नहीं मिली, वह सिर्फ एक खिलौना था।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र, भारत की राजधानी नई दिल्ली की रायसीना रोड पर स्थित एक मीडिया केन्द्र है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 24 अगस्त 2013 को किया है। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार इस मीडिया केन्द्र को वाशिंगटन और टोक्यो जैसी विश्व की कुछ विकसित देशों की राजधानियों में स्थित मीडिया केन्द्रों की तर्ज पर तैयार किया गया है।
इस परियोजना का उद्देश्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर सूचना का प्रसार और सुधार करना है। यह मीडिया केंद्र सूचना प्रसार के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है। इस केन्द्र में पत्रकारों के लिए इंटरनेट की सुविधा है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए समाचार बाहर भेजने की सुविधा भी है।