बच्चे की प्रथम पाठशाला ने उसे बनाया अपराधी, भौतिक संसार की जानें पूरी कहानी

नई दिल्ली की साउथ जिला पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जोकि अपने नाबालिग बेटे से ड्रग्स की तस्करी कराती थी। पकड़ी गई महिला का नाम प्रिया शाह है। आरोपी महिला खिड़की एक्सटेंशन की रहने वाली है। बता दे कि साउथ जिला पुलिस ने इसके बेटे को गत 18 फरवरी को पकड़ा था।;

Update: 2021-02-22 01:28 GMT

नई दिल्ली की साउथ जिला पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जोकि अपने नाबालिग बेटे से ड्रग्स की तस्करी कराती थी। पकड़ी गई महिला का नाम प्रिया शाह (36) है। आरोपी महिला खिड़की एक्सटेंशन की रहने वाली है। बता दे कि साउथ जिला पुलिस ने इसके बेटे को गत 18 फरवरी को पकड़ा था।

पुलिस को उसके पास से 26 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां उससे तस्करी करवाती है। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी (साउथ) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गत 18 फरवरी को पंचशील एंक्लेव, खिड़की एक्सटेंशन इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 26 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी वक्त से इस धंधे में शामिल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की। आगे आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां उससे ड्रग्स तस्करी कराती थी और वही मुख्य आरोपी है। पुलिस उस तक पहुंच पाती इससे पहले महिला अंडरग्राउंड हो गई।

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे का इस्तेमाल ड्रग सप्लाई करने में करती थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है।महिला के खिलाफ वर्ष 2011 में मालवीय नगर थाने में किडनैपिंग का एक केस दर्ज है। इसके अलावा उस पर मानव तस्करी का रांची झारखंड में एक केस दर्ज है। वह इस केस में वांटेड थी।

Tags:    

Similar News