Delhi News: मुंबई से इलाज करा कर दिल्ली लौटे मंत्री गोपाल राय, अपने विभागों को संभाला
Delhi News: दिल्ली सरकार की एक अधिसूचना में कहा गया कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार- जीएनसीटीडी (प्रभार का आवंटन) नियमवाली, 1993 के नियम छह के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री के परामर्श से, मंत्री गोपाल राय को विकास, सामान्य प्रशासन विभाग और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभागों को आवंटित करते हैं।;
Delhi News राजधानी के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Environment Minister Gopal Rai) मुंबई से इलाज करवाकर दिल्ली (Delhi) वापस लौट आए है। वहीं, गोपाल राय ने पर्यावरण, विकास एवं सामान्य प्रशासन विभागों का गुरुवार को प्रभार संभाल लिया। इस बात की जानकारी दिल्ली के अधिकारियों ने गुरुवार को दी। आपको बता दें कि राय रीढ़ की हड्डी में लगी चोट का इलाज कराने के लिए पिछले महीने मुंबई गए थे। मुंबई रवाना होने से पहले जिन विभागों का प्रभार वह संभाल रहे थे, उन्हें अस्थायी तौर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सौंप दिया गया था।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभाल रहे थे कार्यभार
बुधवार को जारी दिल्ली सरकार की एक अधिसूचना में कहा गया कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार- जीएनसीटीडी (प्रभार का आवंटन) नियमवाली, 1993 के नियम छह के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री के परामर्श से, मंत्री गोपाल राय को विकास, सामान्य प्रशासन विभाग और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभागों को आवंटित करते हैं।
पिछले महीने इलाज कराने गए थे गोपाल राय
साढ़े तीन साल पहले, राय का उनकी चोट के लिए अपोलो अस्पताल में इलाज चला था। पिछले साल दिसंबर में, वह अपनी मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने और काम करने में कठिनाई महसूस होने के बाद मुंबई गए थे। पिछले महीने राय का चेक-अप पहले ही होना था लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण उन्हें मुंबई जाना टालना पड़ा था।